बहराइच: अनियंत्रित एंबुलेंस ने युवक को रौंदा, चालक और ईएमटी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के पूरे प्रसाद पुरवा गांव में एक बारात पहुंची। दूल्हे के भतीजे को सड़क किनारे अनियंत्रित एंबुलेंस ने युवक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। एंबुलेंस ने तीन दुकानों को भी तहस नहस कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने घेरकर वाहन को …

बहराइच। जिले के पूरे प्रसाद पुरवा गांव में एक बारात पहुंची। दूल्हे के भतीजे को सड़क किनारे अनियंत्रित एंबुलेंस ने युवक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा।

एंबुलेंस ने तीन दुकानों को भी तहस नहस कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने घेरकर वाहन को पकड़ लिया। वहीं चालक और ईएमटी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम गोलागंज निवासी बबलू सिंह पुत्र रमेश सिंह का विवाह पूरे प्रसाद पुरवा गांव से तय हुई थी। रविवार को गांव अयोध्या सिंह के यहां बारात पहुंची।

रात 10 बजे दूल्हे के पटीदार का भतीजा लव कुमार सिंह (25) पुत्र बाबू सिंह लघु शंका के लिए पहुंचा। लघुशंका के बाद वह आने लगा। तभी सामने से एक एंबुलेंस आ गई। अनियंत्रित एंबुलेंस ने लव को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

इसके बाद अनियंत्रित एंबुलेंस ने भागते समय सड़क के किनारे संचालित तीन दुकानों को तहस नहस कर दिया।ग्रामीणों ने एंबुलेंस को पकड़ लिया। चालक और ईएमटी फरार हो गए।

इससे नाराज लोगों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें- तमिलनाडु: लॉरी और कार की टक्कर में दाे लोगों की मौत, छह घायल

संबंधित समाचार