जम्मू: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने की कश्मीर में मंदिर पर हुए हमले की निंदा
जम्मू। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में कैलाश कुंड पर स्थित वासुकी नाग महाराज मंदिर पर हुए हमले की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को निंदा की। आजाद ने एक बयान में कहा कि वह इस दुर्व्यवहार के खिलाफ हैं। भद्रवाही कस्बे में 14,000 फीट की ऊंचाई पर कैलाश …
जम्मू। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में कैलाश कुंड पर स्थित वासुकी नाग महाराज मंदिर पर हुए हमले की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को निंदा की। आजाद ने एक बयान में कहा कि वह इस दुर्व्यवहार के खिलाफ हैं। भद्रवाही कस्बे में 14,000 फीट की ऊंचाई पर कैलाश कुंड मंदिर स्थित है, जिसे दूसरे समुदाय द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की भी मांग की है।
यह भी पढ़े- देश में आर्थिक मंदी दिख रही है, भाजपा के पास कोई जवाब नहीं: राहुल गांधी
