जल्द होगा टैक्सी स्टैंड का निर्धारण, बनाए रखें अनुशासन: एसपी
बाराबंकी। टैक्सी स्टैंड के निर्धारण ना होने से आम नागरिकों को हो रही परेशानी की खबर सोमवार को अमृत विचार में छपने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने टैक्सी चालकों के साथ बैठक की। कहा कि जल्द ही टैक्सी स्टैंड का निर्धारण हो जाएगा। नगर पालिका के साथ-साथ सभी नगर पंचायतों में भी इसके …
बाराबंकी। टैक्सी स्टैंड के निर्धारण ना होने से आम नागरिकों को हो रही परेशानी की खबर सोमवार को अमृत विचार में छपने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने टैक्सी चालकों के साथ बैठक की। कहा कि जल्द ही टैक्सी स्टैंड का निर्धारण हो जाएगा। नगर पालिका के साथ-साथ सभी नगर पंचायतों में भी इसके लिए टेंडर निकाल दिए हैं। तब तक ऑटो और विक्रम चालक सड़कों पर यातायात का अनुशासन बनाए रखें।
पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में जनपद के ऑटो स्टैण्ड एसोसिएशन के पदाधिकारी व ऑटो ड्राइवरों के साथ मीटिंग आहूत कर शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट व्यक्ति को टैक्सी चालकों से वसूली का कोई अधिकार नहीं है। चालक किसी को भी एक पैसा न दें। दबाव बनाने पर पुलिस से शिकायत करें। यदि पुलिस पैसे की मांग करती है तो पुलिस अधिकारियों से इसकी तुरंत शिकायत करें।
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के सम्बन्ध में भी दिशा-निर्देश दिये गये। एसपी ने कहा कि बहुत जल्द कैसे इस टाइम का निर्धारण हो जाएगा। तब तक शासन की मंशा के अनुरूप सड़कों पर यातायात का अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी निरीक्षक यातायात आदि अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: टैक्सी स्टैंड स्थल चिन्हित न होने से परेशान हो रहे यात्री, ई-रिक्शा चालक वसूल रहे मनमाना किराया
