खीरी: शारदा नदी में युवक और चार साल के बच्चे का मिला शव, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतविचार, धौरहरा-खीरी। शारदा नदी में एक 40 वर्षीय युवक और चार साल के बच्चे का शव उतराता देखे जाने से हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तैराकों के सहयोग से जाल के सहारे दोनों शव बाहर निकाले और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, …

अमृतविचार, धौरहरा-खीरी। शारदा नदी में एक 40 वर्षीय युवक और चार साल के बच्चे का शव उतराता देखे जाने से हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तैराकों के सहयोग से जाल के सहारे दोनों शव बाहर निकाले और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सोमवार की दोपहर शारदा बैराज में एक युवक और एक बच्चे का शव उतराता देखे जाने से सनसनी फैल गई। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और नदी में शव होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर बैराज पिकेट पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नाव आदि के सहारे जाल डालकर दोनों शवों को नदी से निकाला और धौरहरा पुलिस को शव मिलने की सूचना दी।

इस पर धौरहरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक युवक के शव की उम्र करीब 40 वर्ष है, जबकि बच्चा चार साल का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों शव के फोटो सोशल मीडिया और आसपास के जिले के थानों को भी व्हाट्सएप के जरिए भेजा है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने दोनों शव जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिए गए हैं।

डीपी शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धौरहरा-
प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव कहीं दूर से बहकर नदी में आए हैं। शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। शवों जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कर्फ्यू की खबर चलाने वाले दो यूट्यूब चैनल पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार