हरदोई: गरम खीर के भगोने में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत
पालपुर/हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के निकामदपुर गांव में सोमवार को वेदराम के पुत्र के मुंडन समारोह की दावत थी। जिसमें बड़े भगोने में खीर बनी थी। दावत में शामिल होने के लिए वेदराम की भांजी फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी दिव्यांशी 2 वर्ष पुत्री राजीव कुमार भी आई थी। खेलते …
पालपुर/हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के निकामदपुर गांव में सोमवार को वेदराम के पुत्र के मुंडन समारोह की दावत थी। जिसमें बड़े भगोने में खीर बनी थी। दावत में शामिल होने के लिए वेदराम की भांजी फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी दिव्यांशी 2 वर्ष पुत्री राजीव कुमार भी आई थी।
खेलते समय वह भगोने में भरी गरम खीर में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। तुरंत उसे सीएचसी हरपालपुर लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:-सुनील शेट्टी के घर में बजेगी शहनाई, जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी!
