संभल : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत, 10 घायल
जुनावई /गुन्नौर/अमृत विचार। गुन्नौर थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर ट्रैक्टर चालक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुंडन संस्कार में बुलंदशहर जा रहे 12 लोगों में से चालक समेत दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें उपचार के …
जुनावई /गुन्नौर/अमृत विचार। गुन्नौर थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर ट्रैक्टर चालक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुंडन संस्कार में बुलंदशहर जा रहे 12 लोगों में से चालक समेत दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
रविवार देर रात बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा के गांव रंगोली दासपुर के रहने वाले बिनामी पुत्र नत्थू के बेटे को मुंडन कराने के लिए बुलंदशहर के बेलोन कर्णवास देवी के मंदिर के लिए निकले थे। गुन्नौर थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गंगा ब्रजघाट के पास पहुंचे थे, तभी हाईवे पर ईंटों से भरे सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ कर भाग गया।
हादसे में टेंपो चालक धर्मेन्द्र (36 ) और स्योराज (42) की मौके पर मौत हो गई। टेंपों में सवार ओमवती पत्नी मोहनलाल, कमलेश पत्नी बिनामी, मुन्नी पत्नी नत्थू, कमलेश पत्नी रघुवीर, नत्थू पुत्र फूलचंद, निशांत, अर्चना, शिवानी अंशिका समेत 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घायलों को गुन्नौर सामुदायिक में भर्ती करा दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार से राहगीरों की आंखें नम हो गईं। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।
गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पुनिया ने बताया कि निकट काली मां मंदिर नरोरा बैराज पुल के करीब ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली जा रहा था। बदायूं जिला के फैज गंज थाना थाना क्षेत्र निवासी अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने करण वास देवी मंदिर बुलंदशहर जा रहे थे। तभी टेंपू ट्राली में घुस गया, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक भाग गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : संभल: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
