बरेली: अब आधार कार्ड में संशोधन के लिए नहीं छूटेंगे लोगों के पसीने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। डाक विभाग की ओर से आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए आमजन को भीषण गर्मी में होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए अब सुबह 8 बजे से काम शुरू किया जाएगा। सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर शाखा में वर्तमान में आधार संशोधन के लिए तीन काउंटर चलाए जा रहे …

अमृत विचार, बरेली। डाक विभाग की ओर से आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए आमजन को भीषण गर्मी में होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए अब सुबह 8 बजे से काम शुरू किया जाएगा। सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर शाखा में वर्तमान में आधार संशोधन के लिए तीन काउंटर चलाए जा रहे हैं, जिनको सुबह 10 बजे से 5.30 बजे तक संचालित किया जाता है।

इसके लिए लोग सुबह जल्दी ही लाइन लगाते हैं। दोपहर में लोगों को गर्मी में अधिक परेशानी का सामना करता पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों की ओर से सुबह 8 बजे से एक काउंटर खुलवाने का निर्देश जारी किया गया है। सोमवार को प्रधान डाकघर में तीन काउंटर में करीब 150 लोगों के आधार कार्ड संशोधित किए गए। सीनियर पोस्टमास्टर बीएल मीना ने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधा के लिए डाक विभाग की ओर से लगातार काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: दवा कंपनी के एमआर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार