बरेली: हज यात्रा के लिए रवाना हुआ आजमीन का पहला जत्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सोमवार सुबह 5 बजे लखनऊ स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से पवित्र यात्रा पर जाने के लिए हाजियों का पहला जत्था सऊदी अरब के मदीना के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ,उत्तर …

अमृत विचार, बरेली। सोमवार सुबह 5 बजे लखनऊ स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से पवित्र यात्रा पर जाने के लिए हाजियों का पहला जत्था सऊदी अरब के मदीना के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ,उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा , हज कमेटी के सदस्य इफ्तेखार हुसैन,हाजी जावेद समेत विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

राज्य हज कमेटी के सदस्य डा. एस ई हुदा ने बताया कि हज यात्रा की पहली फ्लाइट में बरेली के 5 आजमीन भी मदीना के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि भारत से इस बार 79,237 आजमीन हज यात्रा पर जा रहे हैं। बरेली से लगभग 342 आजमीन के अलावा प्राइवेट टूर से 50 लोग हज यात्रा में शामिल होंगे। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से हज यात्रियों की पहली फ्लाइट मदीना को रवाना हुई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: वन विभाग की मिली भगत से काट दिए गए पेड़

संबंधित समाचार