बहराइच: फ्रायबल टूटकर किसान के सीने में घुसा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपूरवा निवासी एक किसान मंगलवार सुबह खेत में पानी चला रहा था। तभी फ्रायबल टूटकर उसके सीने में जा धंसा। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपूरवा निवासी राम जी नाऊ मंगलवार को खेत …

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपूरवा निवासी एक किसान मंगलवार सुबह खेत में पानी चला रहा था। तभी फ्रायबल टूटकर उसके सीने में जा धंसा। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपूरवा निवासी राम जी नाऊ मंगलवार को खेत में पानी लगाने के लिए पहुंचा। किसान ने फसल सिंचाई के लिए पंपिंग सेट चलाया। तभी पंपिंग सेट फ्रायबल टूटकर उसके सीने में कई स्थान में घुस गया।

मौके पर ही किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इससे परिवार में लोग बिलखने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पंचनामा की तैयारी शुरू कर दी है।

पढ़ें-छत्तीसगढ़: हाथियों के हमले में एक महिला सहित दो की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

संबंधित समाचार