नेपाल में बड़ा हादसा, रोहिणी नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, दो भारतीयों समेत 9 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भैरहवा ( नेपाल)। नेपाल के रुपन्देही जिले के भैरहवां-परासी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस रोहिणी नदी में गिर गई। हादसे में भारतीय ससुर-दामाद समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों का इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार को जनकपुर …

भैरहवा ( नेपाल)। नेपाल के रुपन्देही जिले के भैरहवां-परासी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस रोहिणी नदी में गिर गई। हादसे में भारतीय ससुर-दामाद समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों का इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को जनकपुर से भैरहवां की तरफ आ रही बस रोहिणी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। सूचना पा कर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान नौ यात्रियों ने दम तोड़ दिया। 23 अन्य यात्री घायल हैं, जिनका इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।

रुपन्देही यातायात पुलिस प्रमुख केशव केसी ने बताया कि बस में बैठे नौ यात्रियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, अन्य घायलों का भैरहवा के भीम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।

ये भी पढ़ें : अबादान में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 41 तक पहुंची, दो हफ्ते पहले हुआ था हादसा

संबंधित समाचार