अयोध्या: खड़ी बस से टकराई प्राइवेट बस, 20 घायल, हाईवे पर हुआ हादसा
अयोध्या। हरिद्वार से झारखंड जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस खड़ी बस से जा टकराई, जिसमें 20 लोगों के घायल हो गए। हादसा थाना कैंट क्षेत्र के त्रिमूर्ति होटल के पास हाइवे पर भोर में हुआ। थाना कैंट क्षेत्र के सहादतगंज के आगे भोर में हादसा होते ही चीख पुकार मचनी शुरू हो गई। …
अयोध्या। हरिद्वार से झारखंड जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस खड़ी बस से जा टकराई, जिसमें 20 लोगों के घायल हो गए। हादसा थाना कैंट क्षेत्र के त्रिमूर्ति होटल के पास हाइवे पर भोर में हुआ।
थाना कैंट क्षेत्र के सहादतगंज के आगे भोर में हादसा होते ही चीख पुकार मचनी शुरू हो गई। आस-पास के लोगों ने बचाव में जुटते हुए पुलिस को सूचित किया। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सभी घायल झारखंड के कोडरमा जिले के रहने वाले हैं।
घायलों में कुंजो देवी (50), पार्वती देवी (90), शकुंतला देवी (26 ), भगवती देवी (60), प्रभु राम (50), महेश्वरी सिंह (70), गिरजा देवी (69), बीसनी देवी (81), कौशल्या देवी (55), सुधीर कुमार शर्मा (62), हुरसी देवी (60), चंद्रिका महतो (75), जीरवा देवी (65), गौरा देवी (76), तारो देवी (60), प्रदीप कुमार (40), बसंती देवी (65), बद्री पंडित (73), गंगू ठाकुर (73 ) और कातेश्वरी देवी (65) हैं। घायलों का डॉक्टर सीबीएन सिंह और डॉ. आशीष पाठक इलाज कर रहे हैं।
पढ़ें- संभल : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत, 10 घायल
