गुजरात में सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पालनपुर। गुजरात में बनासकांठा जिले के थरा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी तथा अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थरा-वडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांकरेज तालुका के वडा गांव के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में कार सवार दो महिलओं और …

पालनपुर। गुजरात में बनासकांठा जिले के थरा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी तथा अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थरा-वडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांकरेज तालुका के वडा गांव के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में कार सवार दो महिलओं और एक किशोरी की मौत हो गयी तथा एक महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान एक ही परिवार के विजाबेन (50), रेवाबेन (90) और कशीषबेन (16) के रूप में की गयी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कच्छ के मोरागढ़ में मोमाई माताजी के मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े- राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार