बाराबंकी: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेड़़हा पट्टी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 50 साल के गंभीर अवस्था में घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल व्यक्ति को स्थानीय सीएचसी फतेहपुर ले गए। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली हैदर गढ़ के पूरे गोसाई …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेड़़हा पट्टी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 50 साल के गंभीर अवस्था में घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल व्यक्ति को स्थानीय सीएचसी फतेहपुर ले गए। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली हैदर गढ़ के पूरे गोसाई का पुरवा दांदूपुर निवासी शिवपाल गिरी पुत्र माता प्रसाद गिरी 50 वर्ष जोकि पुरवा शहर के प्रसिद्ध अवश्वानेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी हैं। वह मचपुरा गांव स्थित अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। रास्ते में ढेड़हा पट्टी गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर अवस्था में घायल होकर बेसुध हो गए।

इधर शिवपाल के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी देर रात तक खोजबीन कर थक हार के सोने चले गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर  मौके पर पहुंचे परिजनों ने शिवपाल के शव को क्षत-विक्षत देखकर जोर-जोर से रोने लगे।

आनन-फानन में परिजन घायल शिवपाल को स्थानीय सीएससी फतेहपुर लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों से मिली सूचना पर पहुंची कोठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें-बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

संबंधित समाचार