गोंडा: बिना सड़क की पटाई कराए श्रमिकों को कर दिया गया भुगतान, मनरेगा लोकपाल ने की जांच
गोंडा। 2010 में बिना सड़क की पटाई कराये ही श्रमिकों के खाते में भुगतान करने के मामले की जांच मनरेगा लोकपाल द्वारा की गई है। प्रकरण विकास खण्ड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम हीरापुर शाहपुर से जुड़ा है। यहां शीशामऊ खड़ंजा मार्ग से काली माता स्थान तक मिट्टी पटाई कराया जाना दिखाकर 32 श्रमिको के बैंक खाते …
गोंडा। 2010 में बिना सड़क की पटाई कराये ही श्रमिकों के खाते में भुगतान करने के मामले की जांच मनरेगा लोकपाल द्वारा की गई है। प्रकरण विकास खण्ड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम हीरापुर शाहपुर से जुड़ा है। यहां शीशामऊ खड़ंजा मार्ग से काली माता स्थान तक मिट्टी पटाई कराया जाना दिखाकर 32 श्रमिको के बैंक खाते में 90 हजार 48 रुपये का भुगतान कर दिया गया। जब कि मौके पर एक फिट भी सड़क की पटाई नही कराई गई।
जानकारी होने पर ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत किया मगर सरकारी धन के बंदरबांट में संलिप्त अधिकारियों ने सम्बन्धित लोगों का बचाव करते हुये मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया। इस मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया फिर भी कोई कार्रवाई नही हुई।
ग्रामीणों ने करनैलगंज नवाबगंज मार्ग स्थित बाबागंज चौराहे पर अपनी मांगो को लेकर रोड जमकर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करवा दिया।
जिस ब्लॉक स्तर के दो अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच किया मगर वह भी सम्बंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों के पक्ष में खड़े नजर आए। फिर भी ग्रामीणों ने हिम्मत नही हारी और बिना सड़क की पटाई कराये ही श्रमिकों के बैंक खाते में सरकारी धन का भुगतान करने की लड़ाई लड़ते रहे।
मनरेगा लोकपाल नन्दकुमार त्रिपाठी ने ग्राम हीरापुर शाहपुर पहुंचकर गहनता से प्रकरण की जांच की है। मनरेगा लोकपाल नन्दकुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
पढ़ें- अयोध्या: मनरेगा कार्य पर अब होगी आनलाइन हाजिरी, रुकेगा फर्जीवाड़ा
