अयोध्या: भाजपा ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली, सांसद ने किया समापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। हैरिग्टनगंज बाजार से भाजपा ने विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने पार्टी का ध्वज दिखाकर रैली की शुरुआत की। बाइक रैली बल्लीपुर बाजार, कोछा बाजार, खजुरहट चौराहा, शेखपुर पारा, बिलारी होते हुए बीकापुर डाक बंगले पर पहुंची। सांसद लल्लू सिंह ने बाइक रैली का समापन किया। सांसद लल्लू सिंह …

अमृत विचार, अयोध्या। हैरिग्टनगंज बाजार से भाजपा ने विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने पार्टी का ध्वज दिखाकर रैली की शुरुआत की। बाइक रैली बल्लीपुर बाजार, कोछा बाजार, खजुरहट चौराहा, शेखपुर पारा, बिलारी होते हुए बीकापुर डाक बंगले पर पहुंची। सांसद लल्लू सिंह ने बाइक रैली का समापन किया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास है। सरकार ने इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है, जिससे अयोध्या में पयर्टन का विकास हो सके। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के अपने भीतर समाहित करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है।

कोविड काल मे पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी जान जोखिम में डाल कर की गयी सेवा की सराहना आज भी होती है। ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय राणा, अवधेश पाठक, सरयू दूबे, दिवाकर सिंह, सुनील मिश्रा, भरत श्रीवास्तव, पवन चौरसिया, आनंद पाण्डेय, अनुपम मिश्रा, अंकित पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, राजन पाण्डेय, इन्द्रसेन सिंह, सरयू दूबे उपस्थित रहे।

पढ़ें-बाराबंकी: भाजयुमो ने बाइक रैली निकाल कर गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

संबंधित समाचार