अयोध्या: अलग-अलग स्थानों पर शवदाह में शामिल होने गए लोग डूबे, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के दिलासीगंज घाट और पूराकलंदर के भरतकुंड पर शवदाह कराने गए दो लोग डूब गए हैं। इनमें से एक अधेड़ और दूसरा किशोर शामिल है। दोनों की तलाश की जा रही है। पहली घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम भटौली खुर्द निवासी दुबरी शर्मा गांव …

पूराबाजार/अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के दिलासीगंज घाट और पूराकलंदर के भरतकुंड पर शवदाह कराने गए दो लोग डूब गए हैं। इनमें से एक अधेड़ और दूसरा किशोर शामिल है। दोनों की तलाश की जा रही है। पहली घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम भटौली खुर्द निवासी दुबरी शर्मा गांव के ही पांचू सिंह की पत्नी मिथिलेश कुमारी के शवदाह में शामिल होने दिलासीगंज घाट पर गए थे।

वहीं घाट पर नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। पूर्व वरिष्ठ उप प्रमुख रणविजय सिंह ने बताया सोमवार घटना के समय अंधेरा होने के कारण गांव वाले ढूंढने में सफल नहीं हो सके। मंगलवार को पुलिस की मदद से नाव द्वारा तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। गांव वासियों के मुताबिक अधेड़ के परिवार में दो दिव्यांग भाईयों के सिवा कोई नहीं है।

वहीं दूसरी घटना मंगलवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड शवदाह स्थल पर हुई। तारुन के मिठनपुर निवासी गोपी यादव पुत्र दान बहादुर यादव का शव दाह संस्कार के लिए भरतकुंड पर लाया गया था। दाह संस्कार के बाद स्नान के दौरान उसी गांव का ही संतोष कुमार यादव पुत्र राजबली यादव (15) कुंड में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। डूबे किशोर को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: चाचा ने भतीजे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद परिवार संग आरोपी फरार

संबंधित समाचार