लखनऊ: हिन्दू आर्मी चीफ का बयान, कहा- नूपुर शर्मा के साथ पूरे विश्व का सनातनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हिन्दु आर्मी के चीफ सुशील तिवारी ने नूपुर शर्मा (अब पूर्व भाजपा प्रवक्ता) के समर्थन में आवाज उठायी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विदेशी निति के चलते नूपुर शर्मा को हटाया है। यह कार्रवाई भाजपा ने मजबूरी में की है, लेकिन नूपुर शर्मा के साथ पूरे विश्व का सनातनी है। वह अकेली नहीं …

लखनऊ। हिन्दु आर्मी के चीफ सुशील तिवारी ने नूपुर शर्मा (अब पूर्व भाजपा प्रवक्ता) के समर्थन में आवाज उठायी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विदेशी निति के चलते नूपुर शर्मा को हटाया है। यह कार्रवाई भाजपा ने मजबूरी में की है, लेकिन नूपुर शर्मा के साथ पूरे विश्व का सनातनी है। वह अकेली नहीं है।

हिन्दु आर्मी के चीफ सुशील तिवारी ने यह बातें ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल पर आयोजित भण्डारे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा को हिन्दुओं का आपार सर्मथन मिला है। यह समर्थन उन्हें भाजपा से निलंबन के बाद मिला है।

यह रहा है भाजपा का इतिहास

हिन्दु आर्मी के चीफ सुशील तिवारी ने कहा कि इससे पहले दयाशंकर सिंह को भी भाजपा से निष्कासित किया गया था,लेकिन आज वह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

शिवलिंग के लिए अभद्र भाषा पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई

हिन्दु आर्मी के चीफ सुशील तिवारी ने कहा कि ज्ञानवापी को लेकर चल रहे शिवलिंग की बात पर खूब अभद्र भाषा का प्रयोग कुछ लोगों द्वारा किया गया। लेकिन उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुयी। ऐसे में जो कार्रवाई भाजपा ने नूपुर शर्मा पर किया है, उसका सर्मथन हिंदु समाज नहीं करता है।

वहीं इस अवसर पर हिन्दु आर्मी के संस्थापक सुनील त्रिपाठी ने सवाल उठाते हुये कहा है कि जब कट्टरपंथियों के दबाव में बड़े कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा पार्टी इस तरह का व्यवहार कर रही है,तो छोटे कार्यकर्ताओं का क्या हाला होगा।

इस अवसर पर अयोजित भण्डारे में भारी तादात में क्षेत्र की जनता व गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे में प्रसाद के साथ लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की गयी थी, जिससे गर्मी के इस मौसम में समस्या का सामना न करना पड़े।

पढ़ें-लखनऊ: हिंदू आर्मी चीफ की पत्नी की हुई श्रद्धांजलि सभा, उमड़ी राजनीतिक और सामाजिक लोगों की भीड़

संबंधित समाचार