अयोध्या: सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं पर नजरें गड़ाए बैठी है पुलिस – एसएसपी शैलेश पांडेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि जनपद में सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। वहीं जिलाधिकारी नितीश …

अमृत विचार,अयोध्या। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि जनपद में सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। वहीं जिलाधिकारी नितीश कुमार ने धर्मगुरुओं से अपील की कि अपने-अपने समुदाय के युवा वर्गों को किसी असामाजिक तत्वों, तथ्यों आदि के प्रलोभन में हिस्सा बनने रोकने के लिए जागरूक करें।

पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति व्यवस्था व सद्भावना को बढ़ावा देना था। जिलाधिकारी ने कहा कि विगत दिनों कुछ असामजिक तत्वों द्वारा जनपद अयोध्या में सांप्रदायिक हिंसा व तनावपूर्ण वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास किया गया था, जिसको जिला प्रशासन व धर्म गुरुओं के सहयोग से असफल बनाते हुए शांति का संदेश दिया गया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रमक सूचना या गलत संदेश प्रसारित किया जा रहा है तो उसकी सूचना तत्काल अपने नजदीकी तहसील, कोतवाली अथवा वरिष्ठ अधिकारियों को दें। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी असमाजिक तत्वों या किसी व्यक्ति विशेष द्वारा संप्रदायिक हिंसा फैलाने वाले के विरुद्ध कठोर व दंडात्मक नियामानुसार कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

धर्मगुरु वेदांती रामविलास दास, महंत रामदास नाका हनुमानगढ़ी, स्वामी अन्नताचार्य उत्तर तोताद्रि मठ, महंत राजकुमार दास श्री राम बल्लभाकुंज, भरतदास रानोपाली, सिख धर्मगुरु नवनीत सिंह गुरूद्वारा, नदीम रजा जैदी शिया धर्मगुरु, मौलाना मुफ्ती मोईनुद्दीन, मौलाना मुस्तफा सहित अन्य धर्मों के धर्म गुरु मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: नवागत एसएसपी शैलेश पांडेय ने संभाला चार्ज | Amritvichar

संबंधित समाचार