योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कानपुर के डीएम समेत 21 IAS अफसरों के किये तबादले, देखें सूची
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बधुवार की शाम को 21 IAS अफसरों के तबादले कर दिये हैं। बता दें कि लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों के की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है। जहां लखनऊ डीएम …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बधुवार की शाम को 21 IAS अफसरों के तबादले कर दिये हैं। बता दें कि लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों के की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है। जहां लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग में भेजे गए है तो वहीं सूर्य पाल गंगवार को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं इंद्र विक्रम सिंह को डीएम अलीगढ़ बनाया गया है।
किसे मिली क्या जिम्मेदारी-
1. कृष्णा करुणेश- जिलाधिकारी गोरखपुर
2. विजय किरण आनंद- प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार
3. अनामिका सिंह सचिव महिला कल्याण
4. सूर्यपाल गंगवार- जिला अधिकारी लखनऊ
5. अभिषेक प्रकाश- सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
6. विशाख- जिलाधिकारी कानपुर
7. भवानी सिंह- एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
8. अनुपम शुक्ला- विशेष सचिव ऊर्जा
9. सीलम साईं- सीडीओ जौनपुर
10. सेल्वा कुमारी जे- आयुक्त बरेली
11. सौम्या अग्रवाल- जिलाअधिकारी, बलिया
12. इंद्र विक्रम सिंह- जिलाधिकारी, अलीगढ़
13. प्रियंका निरंजन- जिलाअधिकारी, बस्ती
14. चांदनी सिंह- जिलाधिकारी, जालौन
15. अवनीश कुमार राय- जिलाधिकारी, इटावा
16. श्रुति सिंह- सचिव, चिकित्सा
17. रवि रंजन- जिलाअधिकारी, फिरोजाबाद
18. नेहा शर्मा- निदेशक, स्थानीय निकाय
19. शकुंतला गौतम- श्रम आयुक्त, कानपुर
20. आर रमेश कुमार- प्रमुख सचिव, रेशम
21. राकेश कुमार सिंह द्वितीय- उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार
यह भी पढ़ें:-यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, योगी सरकार ने रातों रात 14 IPS और 10 IAS अफसरों के किए ट्रांसफर
