फतेहपुर: ललौली पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय पशु चोर को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। बीती रात गस्ती के दौरान ललौली थाना उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह व राजेश सिंह ने अपने हमराहियों के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के बंधवा तिराहे के पास से एक बोलेरो गाड़ी में सवार अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के एक सदस्य मनोज निषाद पुत्र रामधनी निवासी ग्राम नरैचा थाना जाफरगंज …

फतेहपुर। बीती रात गस्ती के दौरान ललौली थाना उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह व राजेश सिंह ने अपने हमराहियों के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के बंधवा तिराहे के पास से एक बोलेरो गाड़ी में सवार अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के एक सदस्य मनोज निषाद पुत्र रामधनी निवासी ग्राम नरैचा थाना जाफरगंज (चालक) को गिरफ्तार कर लिया।

जबकी उसके अन्य साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने बुलेरो गाड़ी के अंदर से लगभग नौ अदद बकरी व बकरे व एक देशी तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बरामद बकरी बकरों को लिखा पढ़ी के साथ ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। जबकी बुलेरो गाड़ी को सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया अभियुक्त पेशेवर अपराधी व अंतर्जनपदीय जानवर चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जिसके खिलाफ अंतर्जनपदीय थाने समेत स्थानीय थाने में लगभग पांच संगीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे। जिसको पुलिस काफी सरगर्मी से तलाश रही थी। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर: पशु चोर गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार

संबंधित समाचार