बहराइच: किसानों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
खुटेहना/बहराइच। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं को ब्लॉक में पंचायत की। इसके बाद सभी ने प्रदर्शन कर सात सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। पयागपुर विकास खंड के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत ब्लॉक परिसर पयागपुर में मंगलवार को हुई। ब्लॉक अध्यक्ष आनंद किशोर मिश्रा उर्फ गुड्डू …
खुटेहना/बहराइच। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं को ब्लॉक में पंचायत की। इसके बाद सभी ने प्रदर्शन कर सात सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। पयागपुर विकास खंड के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत ब्लॉक परिसर पयागपुर में मंगलवार को हुई।
ब्लॉक अध्यक्ष आनंद किशोर मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि प्रमोद तिवारी जिला महासचिव रहे। पंचायत में किसानों द्वारा मांग पत्र प्रदर्शन के बाद खंड विकास अधिकारी पयागपुर सौंपा गया। किसनाओं ने छुट्टा जानवरों को गौशाला में पहुंचाया जाने, पयागपुर के समस्त ग्राम पंचायतों में इंडिया मार्का हैंडपंप को सही कराने, पयागपुर में आने वाले सभी ग्राम पंचायतों में सूखे पड़े तालाब में पानी छोड़वाने, ब्लॉक पयागपुर के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत भवनों में हर माह प्रधानों द्वारा दो बार खुली बैठक कराने की मांग की।
इसके अलावा बाल पोषाहार के अंतर्गत बच्चों को बटने वाले राशन की सूची ग्राम पंचायत वार भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक संगठन को उपलब्ध कराने, सभी ग्राम पंचायतों में छूटे पात्र व्यक्तियों को शौचालय उपलब्ध कराने और ब्लॉक पयागपुर के समस्त ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन के पात्र व्यक्तियों का चयन करके लाभ दिलाने की मांग की गई। इस दौरान संतोष जयसवाल तहसील अध्यक्ष पयागपुर, तहसील महासचिव राम संवारे पांडे, राम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष विषेशरगंज, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मिश्रा जी, मंगल राणा सहित लगभग 250 किसान उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: घटिया गन्ना बीज देकर मिल प्रबंधन ने किया किनारा, किसान मांग रहा मुआवजा
