बरेली: रेलवे ट्रेन में खिलौने बेचने के लिए वेंडरों को देगा लाइसेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अगर आप ट्रेन में बच्चों के साथ लंबा सफर कर रहे हैं। आपका बच्चा खिलौने की मांग करता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे ट्रेन में बच्चों के लिए खिलौनी की सुविधा देने जा रहा है। बच्चों से जुड़े सामान और खिलौने बेचने के लिए वेंडरों को लाइसेंस देने …

अमृत विचार, बरेली। अगर आप ट्रेन में बच्चों के साथ लंबा सफर कर रहे हैं। आपका बच्चा खिलौने की मांग करता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे ट्रेन में बच्चों के लिए खिलौनी की सुविधा देने जा रहा है। बच्चों से जुड़े सामान और खिलौने बेचने के लिए वेंडरों को लाइसेंस देने की तैयारी कर रहा है।

रेल प्रशासन इन दिनों यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि करने के साथ राजस्व बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहा है। रेलवे को एक बढ़ी आय ट्रेन में बिकने वाले खानपान के सामान और अन्य वस्तुओं से होती है। अब इस सूची में बच्चों के खिलौने भी शामिल होने जा रहे हैं। रेलवे यात्रियों को इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराकर गैर किराया मद से आय अर्जित करने की तैयारी में है। ट्रेनों में खिलौना बिक्री के लिए रेलवे वेंडर तैनात करेगा, जिन्हें लाइसेंस जारी किए जाएंगे। वेंडर से लाइसेंस शुल्क लिया जाएगा। लाइसेंस निर्धारित स्टेशनों के बीच ही दिया जाएगा। मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, दिल्ली, सहारनपुर रेल मार्ग के वेंडरों को खिलौने बेचने के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे।

खिलौने बेचने के लिए ट्रेनें भी निर्धारित की जाएंगी
खिलौने बेचने के लिए ट्रेन भी निर्धारित की जाएंगी। वेंडर से निर्धारित दूरी का मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) का किराया भी लिया जाएगा। वेंडर खिलौने के साथ तौलिया, रूमाल, छोटे बच्चों के नैपकिन, महिला सेनेटरी नैपकिन, दूध की बोतल, पाउडर दूध, हैंड वाश साबुन, ब्रश, हवा वाला तकिया आदि की बिक्री की जाएगी। हालांकि, यह सामान सुबह 6 रात को 9 बजे तक ही बेचा जा सकेगा।

सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद मंडल-
खिलौना वेंडरों को लाइसेंस देने की प्रक्रिया जारी है। कुछ वेंडरों के आवेदन आए हैं, नियमानुसार वेंडरों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि रेल राजस्व भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: टीयूलिब टावर के सामने बस ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत, लोगों ने किया हंगामा

 

संबंधित समाचार