PUBG ने बेटे को बनाया मां का हत्यारा, पिता को वीडियो कॉल करके दिखाया था शव, आरोपी ने मां पर लगाए यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में एक 16 साल के बेटे ने अपनी मां को PUBG ना खेलने देने से नाराज होकर मौत के घाट उतार दिया। शव सड़ने से बदबू फैली तो सेना में अधिकारी पिता को खुद फोन करके जानकारी दी। जानकारी पर मंगलवार रात पुलिस ने शव को घर से बाहर निकाला। लखनऊ के पीजीआई …

लखनऊ। राजधानी में एक 16 साल के बेटे ने अपनी मां को PUBG ना खेलने देने से नाराज होकर मौत के घाट उतार दिया। शव सड़ने से बदबू फैली तो सेना में अधिकारी पिता को खुद फोन करके जानकारी दी। जानकारी पर मंगलवार रात पुलिस ने शव को घर से बाहर निकाला।

Lucknow: मां की हत्या, पिता को कॉल, दोस्तों के साथ पार्टी... PUBG के लिए  सन्न करने वाला मर्डर - Lucknow PUBG Murder Case Serial wise detail son  killed mother party with friend

लखनऊ के पीजीआई इलाके में यमुनापुरम कॉलोनी में मृतका साधना का मकान है। यहां वो अपने 16 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के साथ रहती थीं।  बेटे ने मंगलवार रात अपने पिता नवीन कुमार सिंह सेना जो बंगाल में जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर को वीडियो कॉल करके बताया कि उसने मां की हत्या कर दी है।

पुलिस जब इस मकान में दाखिल हुई तो हवा में दुर्गंध और खुशबू का मिलाजुला भभका था। शव से जब बदबू आने लगी तो इसे छिपाने के लिए आरोपी बेटे ने घर में रूम फ्रेशनर का छिड़काव किया। इसके बावजूद पड़ोसियों तक शव की बदबू पहुंच गई और इसी से इस मामले का खुलासा हुआ।

उसने पिता को शव भी दिखाया। नवीन ने एक रिश्तेदार को फोन करके तत्काल अपने घर भेजा। पुलिस पहुंची तो घर के अंदर के हालात देखकर दंग रह गई। बेटा मोबाइल पर गेम खेलने का आदी था, लेकिन साधना उसे गेम खेलने से रोकती थीं। शनिवार की रात भी उन्होंने बेटे को गेम खेलने से मना किया।

बेटा इससे नाराज हो गया। रात करीब 2 बजे जब साधना गहरी नींद में थीं, उसने अलमारी से पिता की पिस्टल निकाली और मां की हत्या कर दी। इसके बाद बहन को डरा-धमकाकर उसी कमरे में बंद कर दिया। पुलिस को साधना के शव के पास नवीन की लाइसेंसी पिस्टल मिली। पुलिस को साधना के शव के पास नवीन की लाइसेंसी पिस्टल मिली। पुलिस ने बेटे से काफी पूछताछ की, लेकिन उसने कितनी गोलियां दागीं बता नहीं पाया।

बेटे ने पुलिस को बताया कि बिजली विभाग में तैनात आकाश नाम का व्यक्ति अक्सर उसके घर आता था। वह घर पर रुकता और एक-दो दिन बिताने के बाद जाता था। घर पर इस तरह उसका आना बेटे को पसंद नहीं था। तमाम विरोध के बाद भी मां ने उससे मिलना बंद नहीं किया। उल्टा उसे ही सताने लगी।

किसी न किसी बात का बहाना लेकर मारती-पीटती थी। बर्दाश्त की सीमा पार हुई तो उसने मां की हत्या कर दी। पुलिस अब आकाश नाम के शख्स का पता लगा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी बेटा बार-बार आकाश के नाम पर ही जोर दे रहा है। इसलिए इसे वेरिफाई करना जरूरी है।

पढ़ें- उन्नाव: पिता ही निकला बेटी का कातिल, विरोधियों को फंसाने के लिये पहले की हत्या, फिर प्राइवेट पार्ट से की छेड़छाड़

संबंधित समाचार