शादी की खबरों को लेकर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, कहा– प्रपोजल, रोका, मेहंदी सब…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई/अमृत विचार। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमे सोनाक्षी शाहरुख खान के डायलॉग पर लिप सिंक कर रही हैं। शाहरुख खान का वो डायलॉग है- अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर फिर से …

मुंबई/अमृत विचार। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमे सोनाक्षी शाहरुख खान के डायलॉग पर लिप सिंक कर रही हैं। शाहरुख खान का वो डायलॉग है- अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर फिर से सुर्खियों में आईं है। जहीर इकबाल ने सोनाक्षी को उनके बर्थडे पर विश करते हुए उन्हें I love You कहा, जिसके बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा सुर्खियों में आई हैं बतादें कि दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं। अब सोनाक्षी ने खुद अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक खास वीडियो पोस्ट की है ।

शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसा क्या कहा?

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया जसमे वह शाहरुख खान के डायलॉग पर लिप सिंक कर रही हैं। वो डायलॉग है- अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी ने वीडियो शेयर कर के एक कैप्शन लिखा है- क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करवाना चाहते हो। जहीर इकबाल संग शादी की खबरों पर सोनाक्षी का रिएक्शन फैंस को काफी मजेदार लगा। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस सोनाक्षी ने लिखा- प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है, तो प्लीज मुझे भी बता दो।

बहुत खास है जहीर इकबाल का रिएक्शन

सोनाक्षी के इस मजेदार वीडियो पर खुद जहीर इकबाल ने भी रिएक्ट किया है। जहीर इकबाल में सोनाक्षी के वीडियो पर कमेंट मे ढेर सारी हंसने वाली इमोजी शेयर की हैं।

शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा के मजेदार रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस को एक्ट्रेस का अंदाज काफीन एंटरटेनिंग लग रहा है। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा- So cute sona..???, Funny ???????

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इस मजेदार वीडियो से ये तो साफ कर दिया है कि वो अभी शादी नहीं कर रही हैं। लेकिन जहीर इकबाल संग अपने रिलेशनशिप पर उन्होंने अभी तक कुछ भी खुलकर नहीं कहा है। खैर, हम तो बस यही कहेंगे और यही चाहेंगे कि सोनाक्षी खुश रहें।

पढ़ें-जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा से खुलम खुला किया प्यार का इजहार, वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

संबंधित समाचार