कुशीनगर: अमृत सरोवर पोखरें का हुआ शिलान्यास, हाटा विधायक ने कहा- प्रदेश सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है
कुशीनगर। जिले के हाटा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में बुधवार को सरदार पटेल अमृत सरोवर के शिलान्यास के अवसर पर हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है इसके तहत हर ग्राम पंचायत में दो अमृत सरोवर बनाया जाना है जिसमें शासन के स्तर से हरसंभव मदद दिया …
कुशीनगर। जिले के हाटा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में बुधवार को सरदार पटेल अमृत सरोवर के शिलान्यास के अवसर पर हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है इसके तहत हर ग्राम पंचायत में दो अमृत सरोवर बनाया जाना है जिसमें शासन के स्तर से हरसंभव मदद दिया जा रहा है।
इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत हाटा तरफ से भी सभी प्रधानों को गांव के विकास में धन की कमी नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान वीडीओ हाटा राजेश कुमार श्रीवास्तव। ग्राम प्रधान सुभाष सिंह, मुंशी सिंह सभासद ,पवन केसरवानी अनिरुद्ध गौतम सचिव, संजय कुमार एपीओ,टीए विजय कुमार राजेश सिंह, आदि उपस्थित रहे।
पढ़ें-गोंडा: गौरा बुजुर्ग में अमृत सरोवर का किया शुभारंभ, जनपद में बरसात के पानी को लेकर किया जागरूक
