दिल्ली के जामिया नगर पार्किंग में लगी आग, कई वाहन जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के जामियानगर में बुधवार को पार्किंग क्षेत्र में आग लग गयी जिससे अनेक वाहन जल कर राख हो गये। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। डीएफएस ने बताया कि आग लगने के संबंध किसी ने सूचना दी कि मेन तिकोना पार्क की मेट्रो पार्किंग …

नई दिल्ली। दिल्ली के जामियानगर में बुधवार को पार्किंग क्षेत्र में आग लग गयी जिससे अनेक वाहन जल कर राख हो गये। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। डीएफएस ने बताया कि आग लगने के संबंध किसी ने सूचना दी कि मेन तिकोना पार्क की मेट्रो पार्किंग में आग गयी है।

इस सूचना के बाद 11 अग्निशामक वाहन मौके पर भेजे गये।उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम दस कारे ,एक मोटर साइकिल ,दो स्कूटी के साथ साथ 30 नये ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा जल गये। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और उसे ठंडा करने की प्रक्रिया चल रही है। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि जामिया नगर के मेट्रो पार्किँग इलाके में आग लग गयी थी। इस आग की चपेट में वहां खड़े कई वाहन आ गये। अब आग पर काबू कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के रायसेन में डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, चार लोग घायल

 

संबंधित समाचार