भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें बेल्जियम के खिलाफ प्रो लीग मैचों के लिए रवाना
बेंगलुरू। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम बेल्जियम के खिलाफ 11 और 12 जून को होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मैचों के लिये बुधवार को ब्रुसेल्स रवाना हो गईं। दोनों भारतीय टीम 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम से दो मैच खेलेंगी। Indian Hockey Men's and Women's Teams are departing for Belgium …
बेंगलुरू। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम बेल्जियम के खिलाफ 11 और 12 जून को होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मैचों के लिये बुधवार को ब्रुसेल्स रवाना हो गईं। दोनों भारतीय टीम 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम से दो मैच खेलेंगी।
Indian Hockey Men's and Women's Teams are departing for Belgium to rejoin the FIH Hockey Pro League 2021-22 and finish where they left off!?
Good luck Team India! ??#IndiaKaGame #HockeyIndia #HockeyAtItsBest #FIHProLeague @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/x9P0LMfyF7
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 8, 2022
भारत की महिला टीम की कप्तान सविता ने रवानगी से पहले कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हम इस दौरे को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि हमें एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों में यूरोप की कुछ शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का शानदार मौका मिल रहा है।’’ भारतीय महिला टीम इस समय एफआईएच प्रो लीग तालिका में आठ मैचों में 22 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
वह अर्जेंटीना (38 अंक) और नीदरलैंड (26 अंक) से पीछे है। भारतीय पुरुष टीम इस समय एफआईएच प्रो लीग तालिका में दूसरे स्थान पर है। वह शीर्ष पर काबिज नीदरलैंड से केवल तीन अंक पीछे है। हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय पुरुष टीम के कप्तान अमित रोहिदास ने कहा, ‘‘हम दुनिया की कुछ शीर्ष टीमों के खिलाफ उनके मैदानों पर खेलने से खुश हैं।’’
ये भी पढ़ें:- मिताली राज ने क्रिकेट से लिया संन्यास, 23 साल के करियर को कहा अलविदा
