गौतम बुद्ध नगर: ध्वस्त किये गये 50 से ज्यादा अवैध फार्म हाउस, चला बुलडोजर
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा प्राधिकरण सर्किल अधिकारी ने बताया की डूब एरिया के सेक्टर 135 गांव असदुल्लापुर, नगली वाजिदपुर में सुबह 10 बजे से करवाई जारी है। बतादें कि यह सभी फार्म हाउस निर्माणाधीन है। आपको बतादें कि नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सेक्टर 135 डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस पर बुलडोजर …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा प्राधिकरण सर्किल अधिकारी ने बताया की डूब एरिया के सेक्टर 135 गांव असदुल्लापुर, नगली वाजिदपुर में सुबह 10 बजे से करवाई जारी है। बतादें कि यह सभी फार्म हाउस निर्माणाधीन है।
आपको बतादें कि नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सेक्टर 135 डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया। अवैध फार्म हाउस जो दर्जनों की संख्या में बने पर हुए थे उन पर बुलडोजर चला।
बुलडोजर चलाने के मौके पर बड़ी संख्या में जेसीबी ओर प्राधिकरण के कर्मचारी ओर अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही साथ वही भारी पुलिस बल भी मौजूद रहे। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक लगभग 50 फार्म हाउस पर की ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।
पढ़ें-अयोध्या: मकान व मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर 45 हजार की चोरी
