मुरादाबाद : दिल्ली रोड पर अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी मशीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने बुधवार को दिल्ली रोड साईं हास्पिटल से लेकर चौधरी चरण सिंह चौक तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण को ध्वस्त करने जब नगर निगम की टीम पहुंची तो इस क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ के विरोध के चलते टीम से नोंकझोंक भी हुई। कर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने बुधवार को दिल्ली रोड साईं हास्पिटल से लेकर चौधरी चरण सिंह चौक तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण को ध्वस्त करने जब नगर निगम की टीम पहुंची तो इस क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ के विरोध के चलते टीम से नोंकझोंक भी हुई।

कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान क्षेत्र में चला। टीम में शामिल प्रवर्तन दल के सदस्यों ने माइक से घोषणा कर दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी। टीम में राजस्व निरीक्षक उपेंद्र कुमार के अलावा प्रवर्तन दल के सदस्य साथ थे।

ये भी पढ़ें:- अनिल यादव हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां, मची अफरातफरी

संबंधित समाचार