अयोध्या: बकाया बिजली बिल की गई वसूली, 19 के काटे कनेक्शन
अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के अंतर्गत दो गांवों में एसडीओ आरके पाल व जेई राकेश प्रसाद की अगुवाई में शिविर लगाकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल की वसूली की गई। बकाया न जमा करने पर 19 उपभोक्ताओं का बिजली काट दी गई। बुधवार को बिजली चेकिंग व बिल वसूली अभियान के तहत …
अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के अंतर्गत दो गांवों में एसडीओ आरके पाल व जेई राकेश प्रसाद की अगुवाई में शिविर लगाकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल की वसूली की गई। बकाया न जमा करने पर 19 उपभोक्ताओं का बिजली काट दी गई।
बुधवार को बिजली चेकिंग व बिल वसूली अभियान के तहत रसूलाबाद उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम मोदरा व महेशपुर में शिविर लगाकर बकाया बिजली बिल में करीब 90,000 की राजस्व वसूली की गई।
इसके अलावा 35 उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया न जमा करने पर बिजली काट दी गई, जिसमें 16 लोगों का मौके पर पैसा जमा करने के बाद कनेक्शन जोड़ा गया।
जेई राकेश प्रसाद ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा एक मुश्त समाधान योजना में घरेलू, वाणिज्यिक और निजी नलकूप में विद्युत बिल में 100 फीसद ब्याज माफ कर दिया है। सभी लोग छूट का लाभ उठाएं व बकाया पैसा जमा करें।
पढ़ें- काशीपुर: राजस्व विभाग की टीम ने बकायेदारों से वसूले साढ़े 12 लाख
