अयोध्या: 10 जून को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे डिप्टी सीएम
अमृत विचार, अयोध्या। आगामी 10 जून को भाजपा के सहादतगंज स्थित नवनिर्मित अत्याधुनिक कार्यालय का उद्घाटन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या करेंगे। इससे पहले यहां सुन्दरकांड का पाठ होगा। शाम को चार बजे डिप्टी सीएम गांधी पार्क में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। इस जनसभा में केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न …
अमृत विचार, अयोध्या। आगामी 10 जून को भाजपा के सहादतगंज स्थित नवनिर्मित अत्याधुनिक कार्यालय का उद्घाटन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या करेंगे। इससे पहले यहां सुन्दरकांड का पाठ होगा। शाम को चार बजे डिप्टी सीएम गांधी पार्क में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। इस जनसभा में केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में भाजपा जुट गयी है। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों की तैयारी बैठक सर्किट हाउस में आयोजित हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव के प्रदान किया गया है। गरीब कल्याण जनसभा में योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। इस दिन पार्टी को नये कार्यालय की सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के लिए श्रद्धालुओं व पयर्टकों को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। अयोध्या विकास के पथ पर काफी तेजी से गतिशील हो रहा है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि नवीन कार्यालय से महानगर व जिले की मानीटरिंग और सुगम हो जायेगी।
गरीब कल्याण जनसभा व नवीन कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भाजपा व मोचो, प्रकल्पों के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। दोनो आयोजनों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे पार्टी के नये कार्यालय में सुन्दरकांड का पाठ होगा।
इसके बाद करीब 10 बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के द्वारा इसका उद्घाटन किया जायेगा। चार बजे गांधी पार्क में आयोजित जनसभा में केन्द व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को लाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गयी है। इस अवसर पर भाजपा महानगर व जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
पढ़ें-पीलीभीत: कार्यालय उद्घाटन के दौरान भाजपा विधायक ने तोड़े नियम, 250 पर एफआईआर
