मुरादाबाद: एटीएम कार्ड बदल रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मुरादाबाद/बिलारी, अमृत विचार। धोखे से लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा बिहार और पंजाब में भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। तीन दिन पहले भी बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला …
मुरादाबाद/बिलारी, अमृत विचार। धोखे से लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा बिहार और पंजाब में भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। तीन दिन पहले भी बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से एक लाख 40 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
ग्राम सिहारी माला निवासी राखी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट ने कहा था कि तीन जून की सुबह शाहबाद रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गई थी। बताया कि उन्हें एटीएम चलाने की कम जानकारी है, जहां पर दो युवक उसे मिले और उन्होंने एटीएम चलाने में सहायता करने की बात कही, जिस पर उन्होंने एटीएम कार्ड उन्हें दे दिया। आरोप है कि युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर पिन की जानकारी देकर उसे खराब बताकर उसे वापस कर दिया। इसके बाद अन्य एटीएम से उनके खाते से 1,400,00 उड़ा दिए। इसके बाद राखी को इसके बारे में जानकारी हुई तब उन्होंने कोतवाली बिलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला की तैयारी के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। महिला की निशानदेही पर बुधवार दोपहर मुरादाबाद रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में एटीएम फर्जी आधार कार्ड और कैश भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी बिहार का है और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। आरोपियों ने अपने नाम निकेश कुमार पुत्र चरिव सिंह ग्राम एकनार थाना हिसुआ जिला नवादा बिहार, राकेश पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम मोहल्ला शांतिनगर थर्ड गेट थाना जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा बताए हैं। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तातार किए गए दोनों युवकों ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया गया हैं। दोनों युवकों के पास से 20 एटीएम कार्ड, सात फर्जी आधार कार्ड चार मोबाइल फोन के अलावा लगभग 69000 और एक स्विफ्ट कार बरामद हुई है।दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: वाहन चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपियों से चोरी की 11 बाइक बरामद
