क्रूरता की हदें पार, होमवर्क न करने पर मां ने बेटी के हाथ-पैर बांध कड़ी धूप में छोड़ा, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी सी बच्ची को तेज धूप में छत पर हाथ पांव बांधकर लेटा रखा है। तेज धूप से छत तपने के कारण बच्ची दर्द से चिल्ला रही है। चीखने चिल्लाने के बाद भी काई उसकी मदद को आगे नहीं आया। सूचना पर …

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी सी बच्ची को तेज धूप में छत पर हाथ पांव बांधकर लेटा रखा है। तेज धूप से छत तपने के कारण बच्ची दर्द से चिल्ला रही है। चीखने चिल्लाने के बाद भी काई उसकी मदद को आगे नहीं आया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर इलाके में छानबीन की, लेकिन पुलिस को वहां पर कुछ भी ऐसा नहीं मिला।

हालांकि बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि वीडियो तूकमीर पुर गली नंबर 2 का है, जो खजूरी खास इलाके का है। फिर पुलिस इस बच्ची के घर पहुंची तो बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची होमवर्क नहीं किया था। इसलिए उसको 5 से 7 मिनट की मैंने सजा दी थी और बाद में बच्चे को छत से नीचे ले आई थी। लेकिन जिस तरीके से बच्ची तड़पती नजर आ रही है। ये वीडियो कई सवाल खड़े कर रही है कि जिस भयकंर गर्मी में बड़ो बड़ो के पसीने छूट रहे है। वहां इस छोटी सी बच्ची को कैसे उसकी मां चिलचिलाती गर्मी मे छत पर ऐसे लेटा सकती है।

इसे भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का लॉरेंस बिश्नोई निकला मास्टरमाइंड, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

संबंधित समाचार