हरदोई : मातम में बदली खुशियां, दहेज में मांगी अंगूठी और बाइक, युवती ने दे दी जान, 26 जून को होनी थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र की एक युवती ने मंगेतर द्वारा परिवार वालो से दहेज मांगे जाने पर बुधवार शाम रामगंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती की 26 जून को बारात आनी थी। घटना से शादी वाले घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के …

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र की एक युवती ने मंगेतर द्वारा परिवार वालो से दहेज मांगे जाने पर बुधवार शाम रामगंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती की 26 जून को बारात आनी थी। घटना से शादी वाले घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शीतू(18) पुत्री रामकुमार निवासी नकटौरा कहराई की चार माह पहले शाहजहाँपुर जनपद के थाना मिर्जापुर ग्राम भौती निवासी ओमवीर पुत्र रामू के साथ तय हुई थी। वह छह भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। मृतका के पिता रामकुमार ने बताया कि बुधवार सुबह ओमवीर और उसके पिता रामू ने फोन पर अंगूठी और मोटरसाइकिल की मांग की।

आरोप है कि दहेज न देने पर बारात न लाने की धमकी दी। दहेज की मांग से तंग आकर युवती ने रामगंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हरदोई: दहेज के लिये ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, महिला ने दी तहरीर

संबंधित समाचार