बहराइच : सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। अलग अलग हुए सड़क हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। चितौरा कंपनी के होमगार्ड जगतराम की ड्यूटी जनपद न्यायाधीश के आवास पर लगी थी। कोतवाली देहात सीटकहना गांव निवासी जगतराम (50) बाइक से …

बहराइच। अलग अलग हुए सड़क हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।

चितौरा कंपनी के होमगार्ड जगतराम की ड्यूटी जनपद न्यायाधीश के आवास पर लगी थी। कोतवाली देहात सीटकहना गांव निवासी जगतराम (50) बाइक से घर जा रहे थे। बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही होमगार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर उधरना सरहदी गांव के पास शाम को बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी और उप निरीक्षक बृजभान यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिंचाई माफी गांव निवासी विजय बहादुर पुत्र शिव राम, विकास और गोपाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें : बहराइच: भीषण सड़क हादसा, बस ने मारी कार को टक्कर, दो घायल

संबंधित समाचार