बहराइच : बाग में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूपईडीहा थाने के भयापुरवा चितरहिया गांव निवासी राकेश कुमार की लाश बुधवार शाम को बाबा परमहंस कुट्टी के बाग में फंदे से लटकती मिली। रात को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय रूपईडीहा थाना क्षेत्र के भयापुरवा गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र राम लखन उम्र लगभग 24 …

बहराइच। रूपईडीहा थाने के भयापुरवा चितरहिया गांव निवासी राकेश कुमार की लाश बुधवार शाम को बाबा परमहंस कुट्टी के बाग में फंदे से लटकती मिली। रात को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय रूपईडीहा थाना क्षेत्र के भयापुरवा गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र राम लखन उम्र लगभग 24 साल की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकते हुई ग्रामीणों ने देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को फांसी के फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है।

इस सम्बन्ध में चौकी इंचार्ज बाबागंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा। इस दौरान आरक्षी उमेश चौधरी, विनय चौधरी, कन्हैया लाल दुबे, मो. आसिफ एवं सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : आगरा: संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मिला महिला का शव, परिजनों ने देवरानी-जेठानी पर लगाया आरोप

संबंधित समाचार