बरेली: लाखों रुपये लेकर फरार हुए आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कई लोगों को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक युवक अपनी पत्नी व बच्चे को लेकर फरार हो गया। वह अपने बुजुर्ग पिता को भी जंक्शन पर बेसहारा छोड़ गया। युवक की इस हरकत से पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी। वहीं, …

अमृत विचार, बरेली। कई लोगों को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक युवक अपनी पत्नी व बच्चे को लेकर फरार हो गया। वह अपने बुजुर्ग पिता को भी जंक्शन पर बेसहारा छोड़ गया। युवक की इस हरकत से पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी। वहीं, आरोपी बेटे की लोकेशन दिल्ली में मिल रही है। थाना बारादरी के सुरेश शर्मा नगर में रहने वाले रामप्रकाश का बेटा शेयर मार्केट में काम करता था।

उसने शास्त्री नगर में रहने वाले सुरेंद्र सिंह चौहान, उनकी दो बेटियों से शेयर मार्केट में रुपये लगाने पर मोटा मुनाफा देकर 45 लाख रुपये हड़प लिए। इसी तरह उसने अमित कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी चाणक्यपुरी से भी छह लाख रुपये ले लिए। ऐसे ही उसने बरेली कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग सिंह नीटू से भी 14 लाख रुपये ले लिए। 27 मई 2022 को वह अपने पिता को जंक्शन पर छोड़कर रुपये लेकर फरार हो गया। वह रामप्रकाश गुप्ता के पास रखे आठ लाख रुपये भी ले गया।

इस मामले में रामप्रकाश गुप्ता की तरफ से बेटे के खिलाफ थाना कोतवाली में 2 जून को लिखित शिकायत दी गई थी। जिन लोगों का आरोपी रुपया लेकर गया है। उनका कहना है कि आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिल रही है। इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि उनके पास आरोपी के पिता ने शिकायत की थी, लेकिन मामला बारादरी का है। बारादरी पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने 10 जून को होने वाला विरोध प्रदर्शन किया स्थगित, बताई ये वजह

संबंधित समाचार