बरेली: शादी तय होने पर सिरफिरे ने युवती की ससुराल में डाला पत्र, लड़की के चरित्र पर उठाए कई सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। युवती की शादी तय होने पर सिरफिरे ने होने वाली ससुराल में पत्र फेंक दिया। पत्र में उसने युवती के संबंध में गलत बातें लिखीं ताकि उसका रिश्ता टूट जाए। पत्र फेंकने गए दो लोग सीसीटीवी में कैद भी हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी …

अमृत विचार, बरेली। युवती की शादी तय होने पर सिरफिरे ने होने वाली ससुराल में पत्र फेंक दिया। पत्र में उसने युवती के संबंध में गलत बातें लिखीं ताकि उसका रिश्ता टूट जाए। पत्र फेंकने गए दो लोग सीसीटीवी में कैद भी हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बारादरी की रहने वाली महिला ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी बेटी की सगाई बारादरी के ही रहने वाले युवक के साथ हुई थी। युवक के पिता रिटायर्ड अफसर हैं। सगाई होने के बाद किसी ने बाइक से जाकर उनकी बेटी की होने वाली ससुराल में पत्र फेंक दिया, जिसमें उसने लड़की के चरित्र पर अंगुली उठाई है। पत्र फेंकने वाले दो लोग पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: सियाराम बने सिविल एयरपोर्ट के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर

संबंधित समाचार