लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, मजदूरों से भरी बस पलटी, 20 घायल
सीतापुर। लखनऊ दिल्ली मार्ग पर बिहार के मजदूरों को कुशीनगर से चंड़ीगढ़ ले जा रही प्राइवेट बस पलट गई। सड़क हादसे में बीस यात्री घायल हुए। इतने ही लोगों को मामूली चोट भी आई हैं। हादसा खैराबाद थाना क्षेत्र में बाराभारी गांव के करीब गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. …
सीतापुर। लखनऊ दिल्ली मार्ग पर बिहार के मजदूरों को कुशीनगर से चंड़ीगढ़ ले जा रही प्राइवेट बस पलट गई। सड़क हादसे में बीस यात्री घायल हुए। इतने ही लोगों को मामूली चोट भी आई हैं। हादसा खैराबाद थाना क्षेत्र में बाराभारी गांव के करीब गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराये गए यात्रियों ने बताया है कि बस चालक के झपकी आने से ये हादसा हुआ है। फिलहाल एक की हालत गंभीर है, जिसे लखनऊ ट्रामा सेण्टर रेफर किया जा रहा है।
घायलों में बिहार का ककरहा निवासी हरीन्द्र, दीपक कुमार, अंकित, अरबाज, काजल, मुस्तकीम, प्रभू, अंकित, शिव, बजरंगी, गुलाब, रवि, धुराराम, विनय, कुशीनगर निवासी जटाशंकर, ऊषा देवी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर वाहनों को मुख्य मार्ग पर हुए हादसे के बाद जेसीबी की मदद से हटाया गया।
पढ़ें- राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में महिला सहित चार की मौत
