अमरोहा : गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमृत विचार। ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम पर गंगा दशहरा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता टीम लगातार घूमती रही। गुरुवार को गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर बृजघाट गंगा धाम में स्नान करने के लिए …

गजरौला, अमृत विचार। ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम पर गंगा दशहरा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता टीम लगातार घूमती रही।

गुरुवार को गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर बृजघाट गंगा धाम में स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। अमरोहा जिले के अलावा आसपास के जनपदों से लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

इस मौके पर प्रशासन की ओर से सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए और गंगा घाटों पर बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहे और डॉग स्क्वायड भी मौजूद रहा और चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान जारी रहा। जाम न लगे इसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने पहले ही रूट डायवर्सन कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : 50 लाख के सोना के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, लग्जरी कार व अवैध हथियार भी बरामद

संबंधित समाचार