बलरामपुर में पानी के लिये बवाल: ग्राम प्रधान ने दो सगे भाइयों को खेत में दौड़ाकर मारी गोली, एक की मौत
बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई। जहां ट्यूबवेल पानी लेने के लिये दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक इलाके के ग्राम प्रधान सुनील बाबा ने दो सगे भाइयों शिव कुमार व राज कुमार को …
बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई। जहां ट्यूबवेल पानी लेने के लिये दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक इलाके के ग्राम प्रधान सुनील बाबा ने दो सगे भाइयों शिव कुमार व राज कुमार को सरकारी ट्यूबवेल से पानी न लेने की धमकी दी थी।
लेकिन जब दोनों भाइयों ने सरकारी ट्यूबवेल पानी खोल दिया तो प्रधान आगबबूला हो गया और उसने खेत में दौड़ाकर दोनों भाइयों को गोली मार दी। गोली लगने से राज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मामला कोतवाली देहात के ग्राम इमलिया का है। यहां के रहने वाले राज कुमार और शिव कुमार दो भाइयों का खेत है। जिसमें गन्ने की फसल लगी है। पास में ही सरकारी ट्यूबवेल है, जिससे अमूमन वह सिंचाई के लिए पानी लेते थे।
मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से प्रधान सुनील बाबा ने ट्यूबवेल का सरकारी पानी रोक दिया था। पानी लेने पर गोली मारने की धमकी भी दे दी थी। धमकी को नजरअंदाज कर दोनों ने अपने खेत में ट्यूबवेल का पानी खोल दिया। जिसके बाद प्रधान का पारा चढ़ गया। उसने अवैध असलहे से दोनों भाइयों को गोली मार दी।
अस्पताल में भर्ती पीड़ित शिव कुमार ने बताया कि उसके भाई राज कुमार की गोंडा में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका इलाज अभी संयुक्त हॉस्पिटल में चल रहा है। पीड़ित ने बताया है कि प्रधान सुनील बाबा के साथ सुखराम व बुधराम नाम के दो व्यक्ति और मौजूद थे। जिनके ललकारने पर ही प्रधान ने हम दोनों पर फायरिंग कर दी।
पूरे मामले पर सीओ सिटी वरुण मिश्रा का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधान समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रधान सुनील बाबा फरार है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: PUBG के चक्कर में पूत बना कपूत, मां के सिर में उतारी गोली
