रायबरेली: हनुमान मंदिर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। तय कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार दोपहर बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा चूरूवा मंदिर पहुंचे। उन्होंने हनुमान जी के आगे मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार दोपहर बाद बछरावां के सिंहद्वार स्थित चूरूवा मंदिर पहुंचे। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल के नेतृत्व में पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल …

रायबरेली। तय कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार दोपहर बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा चूरूवा मंदिर पहुंचे। उन्होंने हनुमान जी के आगे मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार दोपहर बाद बछरावां के सिंहद्वार स्थित चूरूवा मंदिर पहुंचे। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल के नेतृत्व में पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत के बाद वह मंदिर परिसर की ओर बढ़े । जहां उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है । प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है । सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र सार्थक होता साफ दिखाई दे रहा है।

यहां पर क्षेत्राधिकारी रामकिशोर, पूर्व ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला, सुनील सागर, सतीश तिवारी, चंद्रमणि त्रिपाठी, सचिन सोनी, शुभम जयसवाल, संदीप शुक्ला, हरिओम चतुर्वेदी, राम सिंह, राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: उत्तर प्रदेश विकास की 57 योजनाओं में देश में नंबर वन- डॉ. दिनेश शर्मा

संबंधित समाचार