पीलीभीत: दो अधिवक्ताओं का निधन, शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद के दो अधिवक्ताओं का निधन हो गया। इसकी सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुशील तिवारी एडवोकेट का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम को …

पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद के दो अधिवक्ताओं का निधन हो गया। इसकी सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुशील तिवारी एडवोकेट का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम को मुक्तिधाम में किया गया। बता दें कि सुशील के भाई प्रदीप तिवारी गणेश चौथ मेला के संयोजक रहे हैं।

उधर, पूरनपुर के निवासी भाजपा नेता एवं अधिवक्ता मेला मैदान बचाओ कमेटी के सदस्य राजेश्वर मिश्र का भी निधन हो गया। शोक व्यक्त करने वालों में धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, बाबूराम शर्मा, कुलदीप अवस्थी, राजीव अवस्थी, संतराम राठौर, विकास शर्मा, आलोक नगाइच, महेंद्र मिश्रा, एसआर गंगवार, विद्याराम वर्मा, वीर अनमोल कुमार सक्सेना, कमल किशोर शर्मा, अजीत सक्सेना, अमित पाठक, अशोक बाजपेई थे। दोनों अधिवक्ताओं की मौत पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य सचिव अजय कुमार शुक्ला ने भी शोक जताया।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: देवहा नदी में नहाने गए छात्र की डूबकर मौत

संबंधित समाचार