हरदोई: नवीन सब्जी मंडी का मंत्री ने किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नगर पालिका परिषद द्वारा नवनिर्मित मंडी का लोकार्पण आबकारी व मध् निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने गुरुवार को किया। बताते चलें सदर बाजार में तमाम विक्रेताओं द्वारा सड़क पर दुकानें लगाई जाती थी ।जिसके चलते न सिर्फ सड़कों पर अतिक्रमण था बल्कि लोगों को निकलने में भी असुविधा होती थी। नगर पालिका द्वारा पुराने …

हरदोई। नगर पालिका परिषद द्वारा नवनिर्मित मंडी का लोकार्पण आबकारी व मध् निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने गुरुवार को किया। बताते चलें सदर बाजार में तमाम विक्रेताओं द्वारा सड़क पर दुकानें लगाई जाती थी ।जिसके चलते न सिर्फ सड़कों पर अतिक्रमण था बल्कि लोगों को निकलने में भी असुविधा होती थी। नगर पालिका द्वारा पुराने नगरपालिका परिसर में नवीन मंडी में दुकानों का निर्माण कराया गया।

गुरुवार को मंत्री ने इन दुकानों का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ,अधिशासी अभियंता रविशंकर शुक्ला ने फुटकर व्यापारियों को दुकानों का आवंटन कराया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पालिका ने दुकान में बनवा कर व्यापारियों को आवंटित कर दी हैं।

इससे जहां एक और अतिक्रमण से लोगों को मुक्ति मिलेगी वहीं व्यापारियों को भी एक निश्चित जगह पर अपने व्यापार को करने का अवसर मिलेगा। नगर पालिका द्वारा किए गए प्रयास का व्यापारियों ने स्वागत किया। दुकाने आवंटन के साथ ही नवीन मंडी में व्यापार शुरू हो गया।

पढ़ें-बरेली: कोरोना काल में घट गई सब्जी की आवक, बढ़ गए दाम

संबंधित समाचार