बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना अतंर्गत चुनचुन बेला गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर बुधवार की रात एक पुल की रेलिंग से टकरा जाने से बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर थाने के अवर निरीक्षक सुबोध कुमार घटनास्थल …

औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना अतंर्गत चुनचुन बेला गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर बुधवार की रात एक पुल की रेलिंग से टकरा जाने से बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर थाने के अवर निरीक्षक सुबोध कुमार घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतकों में देव थाना अतंर्गत कंचनपुर गांव निवासी राज कुमार पासवान, टंडवा थाना के बेगाही गांव निवासी जितेंद्र पासवान तथा बड़ेम् थाना अतंर्गत ससना गांव के विक्रांत शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों युवक कंचनपुर से अपने एक रिश्तेदार के यहां से आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें- भाजपा नेता के भड़काऊ बयान की ममता बनर्जी ने की आलोचना, गिरफ्तारी की मांग करते हुए कही ये बात…

संबंधित समाचार