लखनऊ: मामूली विवाद में शख्स ने अधिवक्ता पर चलाई गोली, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ। राजधानी के निशातगंज स्थित आईएमटी स्टेट नाम की बहुमंजिला इमारत में फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शख्स ने मामूली विवाद में बातचीत करने पहुंचे एक अधिवक्ता पर फायरिंग कर दी। इस घटना में बाल-बाल बचे अधिवक्ता ने पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस …
लखनऊ। राजधानी के निशातगंज स्थित आईएमटी स्टेट नाम की बहुमंजिला इमारत में फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शख्स ने मामूली विवाद में बातचीत करने पहुंचे एक अधिवक्ता पर फायरिंग कर दी। इस घटना में बाल-बाल बचे अधिवक्ता ने पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निशातगंज के न्यू हैदराबाद इलाके में आईएमटी स्टेट नाम की बहुमंजिला इमारत की पार्किंग में वहीं के रहने वालों के बीच कहासुनी हो रही थी । जिसने बाद में विवाद का रूप ले लिया। यह विवाद अवैध कब्जे को लेकर बताया जा रहा है। दरअसल, इमारत में रहने वाले ध्रुव नाम के शख्स पर पार्किंग में अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप है। इसी अवैध कब्जे को लेकर वहां रहने वाले लोग विरोध कर रहे थे।
अधिवक्ता मनीष कुमार ने भी अवैध कब्जे का विरोध किया। तो ध्रुव ने उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुयी इस फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गयी। अधिवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि जब ध्रुव ने उन पर फायरिंग की उस दौरान धक्का लगने से वह गिर गये ,जिससे उनकी जान बच गयी। उन्होंने पुलिस से इस मामले में लिखित शिकायत की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: फरीदपुर में मामूली विवाद पर फायरिंग, रास्ते में पानी का पाइप पड़ा होने से शुरू हुआ झगड़ा
