बहराइच: सेंड बोआ सांप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो वाहन सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच। ककरहा रेंज के हसुलिया बीट में गुरुवार शाम को सेंड बोआ सांप ले जा रहे चार तस्करों को वन विभाग ने पकड़ा है। सभी के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि बोलेरो वाहन को सीज कर दिया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के करारे अंतर्गत हसुलिया बीट में गुरुवार शाम को …

मोतीपुर/बहराइच। ककरहा रेंज के हसुलिया बीट में गुरुवार शाम को सेंड बोआ सांप ले जा रहे चार तस्करों को वन विभाग ने पकड़ा है। सभी के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि बोलेरो वाहन को सीज कर दिया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के करारे अंतर्गत हसुलिया बीट में गुरुवार शाम को वन कर्मी गश्त कर रहे थे।

डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी ककरहा रामकुमार, कतरनिया घाट रामकुमार द्वितीय, एसटीएफ के मेम पाल सिंह, दीपेंद्र प्रताप सिंह, अशोक यादव ने ककरहा के बाघ संरक्षित क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बोलेरो वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन में दुर्लभ सेंड बोआ सांप बरामद हुआ।

जिस पर वाहन को सीज कर दिया गया है। जबकि सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है। तस्करी में शामिल लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के डिहवा निवासी जगदीश पुत्र परिक्रमा, देवीपुरवा निवासी अनवर पुत्र सद्दीक, इरफान अली पुत्र बाबू अली और शुक्ला वार्ड निवासी जमाल अहमद पुत्र बाबू के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर: लग्जरी कार से तस्करी, सोने के 7 बिस्किट समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार