बरेली: पेड़ के नीचे दबे घायल अकरम ने तोड़ा दम
अमृत विचार, बरेली। हाफिजगंज कस्बे में जामुन का पेड़ गिरने से नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक अकरम की भी गुरुवार सुबह मौत हो गई। हादसे में पेड़ के नीचे चार लोग दब गए थे, जिसमें 14 वर्षीय किशोर की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई थी। बुधवार को साप्ताहिक बाजार में …
अमृत विचार, बरेली। हाफिजगंज कस्बे में जामुन का पेड़ गिरने से नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक अकरम की भी गुरुवार सुबह मौत हो गई। हादसे में पेड़ के नीचे चार लोग दब गए थे, जिसमें 14 वर्षीय किशोर की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई थी। बुधवार को साप्ताहिक बाजार में अचानक जामुन का पेड़ भरभरा कर गिर गया था। पेड़ के गिरने से उनके नीचे चार लोग दब गए थे।
जिससे वहां भगदड़ मच गई थी। पेड़ के नीचे दबने से अकरम (30) पुत्र मकबूल, शरीफ अहमद (11) पुत्र सगीर अहमद व सुभान (14) पुत्र नियाज अहमद, सब्जी विक्रेता वेदप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पेड़ के नीचे दबे चारों को लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद निकाला था। सभी घायलों को पहले सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने सुभान को मृत घोषित कर दिया था। अन्य घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को अकरम की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों में शरीफ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कई बार किया था पेड़ को लेकर आगाह
जिस जामुन के पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हुई है। उस पेड़ को लेकर बाजार में आने-जाने वाले लोगों ने कई बार बाजार लगाने वाले आयोजकों को आगाह किया था कि जामुन का पेड़ अंदर से खाेखला होने के साथ ही सूख गया था।
ये भी पढ़ें- बरेली: युवक की चलती ट्रेन से छलांग लगाने से मौत, परिवार में पसरा मातम
