प्रयागराज: परास्नातक समेत अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 11 जून से से करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों के शैक्षिक सत्र 2022-23 में परास्नातक समेत अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए गुरुवार को विज्ञापन जारी कर दिया गया है। पीजी, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस के अंतरर्गत संचालित होने वाले कोर्स), एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, एमबीए, एमबीए आरडी में प्रवेश के लिए 11 जून से ऑनलाइन आवेदन …

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों के शैक्षिक सत्र 2022-23 में परास्नातक समेत अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए गुरुवार को विज्ञापन जारी कर दिया गया है। पीजी, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस के अंतरर्गत संचालित होने वाले कोर्स), एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, एमबीए, एमबीए आरडी में प्रवेश के लिए 11 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि एक जुलाई है। जुलाई के तीसरे सप्ताह से प्रवेश परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। परीक्षाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में होंगी।

इविवि एवं कॉलेजों में परास्नातक के 53 विषयों के सापेक्ष 9544 सीटों पर दाखिला होगा। पीजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. पीके घोष ने बताया कि पीजीएटी-1 के लिए सामन्य, ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आठ सौ रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। वहीं, एससी-एसटी और पीएच कोटे के लिए चार सौ रुपये शुल्क है। इसी प्रकार पीजीएटी-2 और आईपीएस पाठ्यक्रमों के लिए सामन्य, ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1600 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। वहीं, एससी-एसटी और पीएच कोटे के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित है।

विदित हो कि इस बार स्नातक में प्रवेश के लिए सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है, जबकि परास्नातक प्रवेश के लिए इविवि प्रशासन अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है।

11 शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा

पीजी समेत अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षा 11 शहरों में आयोजित की जाएंगी। प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली एवं नई दिल्ली में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। पटना, भोपाल, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में केवल ऑनलाइन मोड में प्रवेश परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें:-एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

संबंधित समाचार