फर्रुखाबाद: गंगा नदी में स्नान करने के दौरान 10 लोगों की हुई मौत, पांच की बचाई गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। अलग-अलग घाटों पर गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने गए 10 लोग डूब गए। बता दें, स्नान के दौरान 15 लोग डूबे थे जिसमें 5 लोगों को बचा लिया गया। वहीं पुलिस बाकि 10 लोगों के शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। गुरुवार सुबह 18 साल का जटवारा जदीद निवासी …

फर्रुखाबाद। अलग-अलग घाटों पर गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने गए 10 लोग डूब गए। बता दें, स्नान के दौरान 15 लोग डूबे थे जिसमें 5 लोगों को बचा लिया गया। वहीं पुलिस बाकि 10 लोगों के शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

गुरुवार सुबह 18 साल का जटवारा जदीद निवासी अमित यादव उर्फ बाबा 17 साल के दोस्त दरीबा पश्चिम निवासी गोविंद यादव के साथ पांचाल घाट पर गंगा में नहाने गया था। दोपहर तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन की। इनकी साइकिल पांचाल घाट पर मिली। खोजबीन की गई, तो दोनों के शव नदी में बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि गोविंद और अमित की खोजबीन के दौरान गंगा में चार और शव बरामद हुए। इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इन शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

गांव नगला खमानी निवासी हेमंत सिंह के बेटे बॉबी और बदायूं की नगर पंचायत अलापुर के वार्ड तीन निवासी रामकिशोर (36) अटैना घाट पर गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।

मैनपुरी के थाना दन्नाहार के गांव हमीरपुर के 25 साल के निवासी राहुल कुमार), गांव के ही 22 साल के अनिल और चाचा विनोद कुमार के साथ गंगा स्नान करने आए थे। राहुल और अनिल स्नान के दौरान डूब गए। गोताखोरों ने खोजबीन कर अनिल और राहुल का शव गोताखोरों ने निकाला।

सलावत खां निवासी गौतम शाक्य, पड़ोस के ही रजत, रिंकू, आदित्य और अनिकेत के साथ स्नान कर रहे थे। पांचों गहरे पानी में चले गए। डूबने लगे, तो कुछ गोताखोरों और तैराकों ने पांचों को बचा लिया।

पढ़ें- पीलीभीत: देवहा नदी में नहाने गए छात्र की डूबकर मौत

संबंधित समाचार